सत्र 2024 - 2025 में होने वाली गतिविधियों की झलकियां
शाला प्रवेश उत्सव - 2024- 25
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा में आज दिनांक 9 जून 2024 को कक्षा नौवीं के नव प्रवेशित बच्चों हेतु शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए दरिमा ग्राम सरपंच श्रीमती मीरा सिंह smdc सदस्य एवम शाला विकास समिति सदय श्रीमती वायु श्री सिंह एवम्ं पालको द्वारा बच्चो को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर किताबों का वितरण किया गया साथ ही एक वृक्ष मां के नाम हेतु सभी के द्वारा पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजना श्रीवास्तव द्वारा किया गया साथ ही संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेणु बाला यादव द्वारा पिछले वर्ष में शाला की उपलब्धियां अपने अभी भाषण में बताया गया इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक एवं पालक उपस्थित रहे
स्वतंत्रता दिवस 2024- 25
विद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन श्रीमती फुलेश्वरी देवी एवं श्री गणेश सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ तथा छात्राओं की प्रस्तुतियां दी
कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस- 2024- 25
कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा की IT और Retail की छात्राओं की प्रस्तुतियां
योग दिवस 21 जून - 2024- 25
सरस्वती सायकल वितरण योजना - 2024- 25
कक्षा 9 वीं की छात्राओं को सायकल वितरण कार्यक्रम ( सरस्वती सायकल वितरण योजना ) सत्र 2024 - 25
लोकमाता अहिल्या बाई की त्रि शताब्दी जयंती समारोह - 2024- 25
आज हमारे विद्यालय मे लोकमाता अहिल्या बाई की त्रि शताब्दी जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम मे अतिथि दीक्षा अग्रवाल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी तथा छात्राओ को निडर बनने आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु प्रेरित किया सत्र 2024 - 25
तिरंगा साइकल रैली नशा मुक्ति पर कार्यक्रम - 2024- 25
आज हमारे विद्यालय मे छात्राओ द्वारा स्वतंत्रता पूर्व तिरंगा साइकल रैली नशा मुक्ति पर कार्यक्रम दिए गए सत्र 2024 - 25
कल्चर वीक - 2024- 25
मां महामाया हवाई अड्डा अंबिकापुर सरगुजा में विमानन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक 2024(संस्कृति सप्ताह) मनाया जा रहा है इस हेतु एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा शा उ मा वि दरिमा की छात्राओ को एयरपोर्ट की कार्य प्रणाली समझाई तथा एयरपोर्ट भ्रमण कराया जिसमे आज दिनांक 10.08.2024 को छात्राओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिस हेतु श्रीमती अंजना श्रीवास्तव एवं कल्पना मिश्रा ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चो के मनोबल को बढ़ाने के लिए देशभक्ति गीत श्री अजय कश्यप एवं विशाल श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम मे एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डी एस पी श्री जयराम चेरमाको द्वारा संस्था की प्राचार्य श्रीमती रेनुबाला यादव को मोमेंटो प्रदान किया इस कार्यक्रम मे विद्यालय के अन्य सदस्य श्रीमती नीलिमा तिर्की श्रीमती नीता सिंह श्री सुरेश लाल श्री बृजपाल सिंहऔर एयरपोर्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे सत्र 2024 - 25
शिक्षण सप्ताह आयोजन दिनांक 27 जुलाई - 2024-
शिक्षण सप्ताह आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2024 को आज वृक्षारोपण किया गया युवा एवं इको क्लब संगवारी इको क्लब द्वारा सत्र 2024 - 25
समर कैंप - 2024-
शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दरिमा मे शासन के निर्देश अनुसार समर कैंप का आयोजन किया गया। जो दिनांक 27 /5 /24 से 30/5/ 24 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेणुबाला यादव के द्वारा किया गया । इस दौरान श्रीमती ज्योति दामले(युवा एवं इको क्लब प्रभारी एवं नोडल अधिकारी), श्री अजय कश्यप, श्री सुरेश लाल ,श्रीमती सुबानी एक्का(खेलकूद प्रभारी) श्रीमती अंजना श्रीवास्तव,श्रीमती कल्पना मिश्रा , श्री इंद्र शरण सिंह , कमल सिंह,वीरेंद्र चौधरी,मंजीत और छात्राएं उपस्थित रहे ।इस कार्यक्रम में युवा एवं इको क्लब की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए गए जैसे-- 1day--कार्यक्रम का शुभारंभ ,पर्यावरण विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता ,चित्रकला, पेंटिंग ,रंगोली, स्लोगन, आदि कराए गए। 2 day- विद्यालय परिसर एवं आसपास की साफ सफाई गीला एवं सूखे कचरे का प्रबंध के बारे में बताया गया। प्लास्टिक का उपयोग न करें इसके बारे में बताया गया, साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी कराया गया । 3day --व्यायाम योग एवं खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए । 4 day--पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई एवं गायन के कार्यक्रम कराए गए।पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्ट भी बनवाए गए। एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया।
साफ सफाई और वृक्षरोपण अभियान - 2024- 25
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता - 2024- 25
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी खेल प्रशिक्षक श्रीमती सुबानी के मार्गदर्शन में
स्थानीय निकाय स्वच्छता अभियान - 2024- 25
Address
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा विकास खंड अंबिकापुर जिला सरगुजा राज्य छत्तीसगढ़ भारत Govt Girls Higher Secondary School Darima Block - Ambikapur District - Surguja State - Chhattisgarh India email - gd2814@gmail.com