हमारा विद्यालय अपने अपने स्थापना वर्ष 1998 से आज तक विद्यार्थियों के सम्पूर्ण शैक्षिक और सामाजिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। विद्यालय में प्रतिवर्ष लगभग 300 छात्राये विद्यार्थी के रूप में अध्ययन करती है जिन्हे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु विद्यालय में 17 प्रशिक्षित व्याख्याता एवं खेल एवं व्यायाम हेतु व्यायाम एवं खेल प्रशिक्षक विज्ञान प्रयोग हेतु प्रयोगशाला सहायक एवं अन्य सहायक कर्मचारी पूरे मनोयोग से विद्यालय में कार्य करते है। विद्यालय में विद्यार्थियों शिक्षा देने हेतु विज्ञान संकाय, कला संकाय और वाणिज्य संकाय संचालित है । इसके अतिरिक्त डिजिटल शिक्षा हेतु व्यावसायिक पाठ्यक्रम लागू है जिसमे छात्राये कंप्यूटर आईटी और रिटेल विषय का अध्ययन करती है ।
इस वर्ष 2024 में विद्यालय का प्रदर्शन पूरे जिले स्तर पर बहुत अच्छा रहा सर्वाधिक छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय को सम्मान पत्र जारी किया। विद्यालय विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के प्रतिबद्ध है तथा नए कार्यो से विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कार्यरत है। इसके अलावा विद्यालय में खेल कूद की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। विद्यालय की छात्राये जिला और राज्य स्तर पर खेल कूद में चयनित हो विद्यालय का नाम रोशन करती है